BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, aadityanath, modi, Prayagraj, intercity train • गोरखपुर / चरगांवा • 08-01-2026

गोरखपुर-प्रयागराज के बीच चलेगी पहली इंटरसिटी ट्रेन:सांसद रवि किशन ने रेल मंत्रालय को भेजा था प्रस्ताव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

गोरखपुर से प्रयागराज के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रवि किशन के लगातार प्रयासों से गोरखपुर–प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही

इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। सांसद रवि किशन ने इस ट्रेन को शुरू कराने के लिए रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था। उनके पत्र के क्रम में रेलवे बोर्ड को 8 दिसंबर 2025 को औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इस ट्रेन के शुरू होने से गोरखपुर, बस्ती मंडल, सिद्धार्थनगर और पूरे पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और रोज यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इससे यात्रा का समय कम होगा और गोरखपुर से प्रयागराज आना-जाना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

इस मौके पर सांसद रवि किशन ने कहा कि पूर्वांचल का विकास और आम लोगों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। गोरखपुर–प्रयागराज इंटरसिटी ट्रेन लंबे समय से क्षेत्र की मांग थी, जिसे पूरा कराने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार पूर्वांचल के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और आगे भी जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर ऐसे फैसले लिए जाते रहेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:10
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।