Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, TGT exam 03-Jun-2026 01:32 PM

24 केंद्रों पर पहली पाली की संपन्न हुई टीजीटी की परीक्षा, 37 हजार अभ्यर्थियों ने दिए एग्जाम, सीसीटीवी से रही निगरानी

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में बुधवार को टीजीटी की परीक्षाएं शुरू हो गई है। 4 साल बाद हो रहे इस परीक्षा को लेकर गोरखपुर में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 37000 अभ्यर्थी इनरोल है। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर ना जाने पाए इसके लिए मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग की जा रही है। आधार कार्ड मिलान के बाद रेटिना स्कैनिंग करके अभ्यर्थी अंदर एंट्री कर रहे हैं। प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से टीजीटी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया गया। गेट बंद हो जाने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं मिली। परीक्षा केंद्र में एंट्री करने से पहले अभ्यर्थियों के उतरवाए गए मंगलसूत्र और कान की बाली।

Image Source Here...

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। करीब चार साल बाद आयोजित हो रही इस भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर से लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे।

टीजीटी भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक कराई  गई। दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी।

नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

परीक्षार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। इससे अभ्यर्थी सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास कर सकेंगे।

ओएमआर शीट को लेकर विशेष व्यवस्था

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी ओएमआर शीट की प्रति स्वयं अलग नहीं करनी होगी। यह कार्य कक्ष निरीक्षक करेंगे। निरीक्षक उत्तर पत्रक की प्रति अलग करके अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराएंगे।

Image Source Here...

परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा गेट

आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली के लिए गेट दोपहर 01:45 बजे बंद कर दिया जाएगा।

इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×