Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chamber of Commerce • गोरखपुर / चरगांवा • 08-06-2026

खत्म होगा तेल में वजन का खेल, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सरकार के फैसले का स्वागत किया

रूरल न्यूज नेटवर्क भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने खद्य तेलों के लिए स्टैंडर्ड पैक साइज तय करने का आदेश दिया है। इस आदेश का चैंबर आफ कॉमर्स गोरखपुर ने स्वागत किया है। चैंबर के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा कि इससे तेल में वजन का खेल अब खत्म हो जाएगा। सरकार की ओर से निर्धारित साइज में ही तेल बेचना होगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हित में यह ऐतिहासिक फैसला है। संजय सिंहानिया ने कहा कि अब तक 580 ग्राम, 680 ग्राम, 720 ग्राम के भ्रामक पैक से उपभोक्ता ठगे जा रहे थे। 1 लीटर के नाम पर उपभोक्ता की जेब काटी जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस खेल की शुरूआत शुरू में अपने यहां हुई थी लेकिन बाद में नेपाल के उद्योगपतियों ने इसका लाभ उठाना शुरू कर दिया। परिणाम यह हुआ कि दिन-प्रतिदिन वजन घटता चला गया। भारत के उद्योगपतियों का कारोबार प्रभावित होने लगा।

Image Source Here...

व्यापारियों ने किया विरोध

 नुकसान की बात पर उद्योगपतियों और व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इस कार्य को बंद करने के लिए मांग की जाने लगी। चैंबर आफ कॉमर्स की ओर से भी विभिन्न स्तरों पर अपनी बात रखी गई और इस खेल को बंद करने की आवाज उठायी गई।

क्या बदलाव आएगा

चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष कहते हैं कि नए आदेश से अब सरसों, रिफाइंड, सोयाबीन तेल सिर्फ 200 ग्राम, 500 ग्राम, 1 किलो, 2 किलो, 5 किलो और 1 लीटर, 2 लीटर, 5 लीटर के स्टैंडर्ड पैक में ही बिकेगा। 200 ग्राम से कम के पाउच पर छूट रहेगी। सरकार ने 5 सितंबर 2026 तक पुराना स्टॉक बेचने की छूट दी है। उन्होंने कहा कि समय सीमा खत्म होने के बाद चैँबर इसकी निगरानी करेगा। जो व्यापारी स्टेंडर्ड साइज से हटकर तेल बेचेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:25
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब