-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क।
वर्ष 2004 में स्थापित
एवरग्रीन वल्र्ड स्कूल,
गोरखपुर शिक्षा के
क्षेत्र में एक नई सोच
और नए दृष्टिकोण
के साथ निरंतर
प्रगति कर रहा है। “न्यू
लर्निंग का विचार” इस विद्यालय की पहचान
बन चुका है,
जहां शिक्षा केवल
किताबी ज्ञान तक
सीमित नहीं है,
बल्कि बच्चों को
व्यावहारिक, नैतिक और
समग्र विकास की
ओर प्रेरित किया
जाता है।
विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग, क्रिएटिव गतिविधियां और टेक्नोलॉजी के माध्यम से शिक्षा को रोचक और प्रभावशाली बनाया गया है। यहां बच्चे केवल याद करके नहीं, बल्कि समझकर और प्रयोग करके सीखते हैं। साथ ही, उन्हें नैतिक शिक्षा भी दी जाती है, जिससे वे अच्छे संस्कारों और मूल्यों के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
एवरग्रीन वल्र्ड स्कूल
न केवल बच्चों
के बीच, बल्कि
अभिभावकों के बीच
भी दिन-ब-दिन लोकप्रिय
होता जा रहा है। यहां
का सुरक्षित, सहयोगी
और प्रेरणादायक वातावरण
माता-पिता को आश्वस्त करता है कि उनके
बच्चों का भविष्य
सही हाथों में
है। “नई लर्निंग
का विचार” के माध्यम
से यह विद्यालय
शिक्षा को एक नई दिशा
दे रहा है। ऐसी दिशा
जो बच्चों को
आत्मनिर्भर, विचारशील और संस्कारी
बनाती है।
स्कूल निर्देशक-आर. पी. एन सिंह,
आज के इस
बदलते युग में जहां हर
तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
की पहुँच है,
वहां हम टीचर से स्टूडेंट
कनेक्शन पर जोर देते हैं
और हर बच्चे
के ओवरआल डेवलपमेंट
पर ध्यान देना
और उसे अपने
लक्ष्य की तरफ केंद्रित करना हमारी
जिम्मेदारी हैं। पिछले
2 दशक से हम इस जिम्मेदारियों
को निभा रहे
हैं।
स्कूल निर्देशक सीमा सिंह का कहना है कि इस वक्त हमारे पूर्व छात्रों ने विभिन्य राज्यों एवं दशों में जाकर अपनी अलग पहचान बनाई हैं और सभी किसी उच्च स्तर की पोस्ट पर बैठे हैं। हमारा संकल्प यही है की हम आने वाले समय मैं हम ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नैतिक और भौतिक विकास और वह हमारे स्कूल का नाम देश दुनिया मई रोशन करे।
प्राचार्य- प्रीतिका
बाजपाई
हमारा विश्वास है कि शिक्षा केवल
पुस्तकों तक सीमित
नहीं है, बल्कि
यह एक संपूर्ण
व्यक्तित्व के निर्माण
का माध्यम है।
एवरग्रीन वल्र्ड स्कूल
में हमारा उद्देश्य
ऐसे छात्रों को
तैयार करना है जो न
केवल अकादमिक रूप
से श्रेष्ठ हों,
बल्कि नैतिक मूल्यों,
रचनात्मक सोच, और
वैश्विक दृष्टिकोण से
भी समृद्ध हों।
भविष्य में, हम अपने स्कूल
को एक ऐसा शिक्षण केंद्र
बनाना चाहते हैं
जहाँ नवाचार, तकनीक
और मानवीय संवेदनाएँ
साथ-साथ चलें।
हम छात्रों को
एक ऐसा मंच देना चाहते
हैं जहाँ वे अपने सपनों
को साकार कर
सकें, समाज में
सकारात्मक बदलाव ला
सकें और एक जिम्मेदार वैश्विक नागरिक
बन सकें।
हम यह सुनिश्चित
करेंगे कि हमारे
शिक्षक नवीनतम शैक्षणिक
विधियों से लैस हों और
एक प्रेरणादायक वातावरण
प्रदान करें। हमारा
लक्ष्य है कि एवरग्रीन वल्र्ड स्कूल
आने वाले वर्षों
में शिक्षा के
क्षेत्र में एक आदर्श बनकर
उभरे जहाँ भविष्य
की नींव आज रखी जाती
है।
स्टूडेंट- अंकित कुशवाहा
कक्षा दस के
छात्र अंकित कुशवाहा
ने बताया कि
पिछले नौ वर्षों
से मैं एवरग्रीन
वल्र्ड स्कूल का
छात्र रहा हूं।
यहां पर शिक्षकों
द्वारा पढाई का तरीका काफी
सरल है जिससे
बच्चों को आसान टिप्स में
जल्दी समझ आ जाता है।
खेलकूद के संसाधनों
के अलावा कम्प्यूटर,
लैब आदि में भी स्टूडेंट
पारंगत हो रहे हैं। रीडिंग,
राइटिंग के साथ ही बातचीत
में भी निपुण
बनाया जाता है।
स्टूडेंट-रूचिता विश्वकर्मा
क्लास 11 की छात्रा रूचिता विश्वकर्मा ने रूरल न्यूज नेटवर्क संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को पढाई के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान भी सिखाया जाता है। ताकि हम अपने कैरियर मे ंउचे आयाम स्थापित कर सकें। वीकली टेस्ट, वाइवा, डिबेट आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण रहा है कि मैंने 96 प्रतिशत अंकों के साथ मैंने कक्षा दस की परीक्षा उत्तीर्ण की। स्पोर्टस, कल्चरल प्रोग्रामों के माध्यम से वि़द्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।