Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Imambara, Committee 09-Mar-2026 04:19 PM

इमामबाड़ा कमेटी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, ईद की तैयारियों को लेकर की सफाई-सुरक्षा की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क  इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फर्रूख शाह मियां साहब के निर्देश पर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने सोमवार को जिलाधिकारी गोरखपुर को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में यह ज्ञापन ईद की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि 20 या 21 मार्च को चांद के दीदार के अनुसार ईद मनाई जाएगी। इस अवसर पर सभी ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास समुचित सफाई, पानी के टैंकर की व्यवस्था और विशेष सुरक्षा की मांग की गई है। इसमें पुलिस बल, यातायात पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

कमेटी ने ईद के दिन 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बनाए रखने और शहर को विद्युत कटौती से मुक्त रखने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, आवारा पशुओं और प्रतिबंधित जानवरों को उस दिन हर हाल में रोकने का अनुरोध किया गया।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ईद से पूर्व जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीन अदनान फर्रूख शाह मियां साहब के साथ अवश्य बैठक करें, ताकि सभी समस्याओं का समय से पहले समाधान किया जा सके।

सैयद इरशाद अहमद ने बताया कि चांद रात के दिन शाह मारूफ, जाफरा बाजार, रसूलपुर मंदिर के पीछे बड़ी संख्या में बाजार लगती है। उन्होंने उस दिन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की समुचित व्यवस्था, नगर निगम की ओर से विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था और महिला पुलिस की तैनाती की मांग की।

महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा कि 13 मार्च को जुम्मे के दिन अलविदा की नमाज सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में अदा की जाएगी। उन्होंने सभी मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था, सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी और यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि नमाज सकुशल संपन्न हो सके।

Image Source Here...

ज्ञापन सौंपने वालों में आफताब अहमद, शकील शाही, सैयद वसीम इकबाल, कबीर अली, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद अनीस एडवोकेट, अदील अख्तर खान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×