Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Mutawalli, Committee • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

मोहर्रम की तैयारी को लेकर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने सौंपे ज्ञापन, प्रशासन ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा

रूरल न्यूज नेटवर्क आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) हिमांशु वर्मा से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन को कमेटी के महासचिव एवं पूर्व पार्षद नबीउल्लाह अंसारी ने पढ़कर सुनाया।

ज्ञापन में महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के इमामचौकों, मोहर्रम जुलूस मार्गों, सड़कों की बदहाल स्थिति, विद्युत एवं सफाई व्यवस्था तथा पेड़ों की लटकती टहनियों की छंटाई जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि मोहर्रम से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि अकीदतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) हिमांशु वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मोहर्रम को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा जुलूस मार्गों सहित अन्य समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

कमेटी के कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद ने कहा कि गोरखपुर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, लेकिन मोहर्रम जैसे महत्वपूर्ण पर्व के मद्देनजर जुलूस मार्गों को दुरुस्त करना जनहित और धार्मिक सौहार्द दोनों के लिए आवश्यक है। कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने कहा कि गोरखपुर में मोहर्रम का पर्व सदियों से बड़ी शान और अनुशासन के साथ मनाया जाता रहा है। इसी परंपरा को बनाए रखने के लिए कमेटी हर वर्ष समय रहते प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराकर उनके समाधान की मांग करती है। कोषाध्यक्ष शकील अहमद अंसारी ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के जुलूस मार्गों की बदहाल स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और पेड़ों की शाखाएं भी जुलूस में बाधा बन सकती हैं, जिनकी तत्काल छंटाई आवश्यक है।

Image Source Here...

महासचिव एवं पूर्व पार्षद नबीउल्लाह अंसारी ने प्रशासन से सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग करते हुए कहा कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने से मोहर्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न नहीं होगी। इस अवसर पर शिया फेडरेशन के संरक्षक एडवोकेट एजाज रिजवी ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एकता, इंसानियत और न्याय का संदेश देने वाला पर्व है। इसे सफल बनाने के लिए समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर कार्य करना चाहिए।

Image Source Here...

ज्ञापन सौंपने वालों में कमेटी के उपाध्यक्ष मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी (मिस्वा भाई), पार्षद बिजेंद्र अग्रहरी, रजी अहमद, मुहम्मद असलम, मंसूर आलम, अंजुम तारिक, इरफान घोसी, इजराइल, फैसल अंसारी, नौशाद भोला, नसीम सिद्दीकी, अकील अहमद मुन्ना, शाहिद अंसारी, अली अहमद, नूर अंसार, फखरे आलम, इलू, सादिक अली, खालिक अली सोनू, मुहम्मद सलीम, नूर आलम, जकाउल्लाह, जैदुल्लाह, एजाज रिजवी, हाजी कलीम अहमद फरजंद, अब्दुल्लाह, शकील अहमद अंसारी, नबीउल्लाह अंसारी, मुर्तजा हुसैन रहमानी, शारिक अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:38
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब