गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
घायलों को तुरंत मिलेगा मुफ्त इलाज, गोल्डेन आवर में पैसों की कमी नहीं बनेगी बाधा, 1.50 लाख रुपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों की जान बचाने के लिए अब इलाज में पैसों की
कमी बाधा नहीं बनेगी। हादसे के बाद सबसे अहम माने जाने वाले गोल्डेन आवर में
घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज शुरू किया जाएगा। इसके लिए
पीएम-राहत योजना के तहत सरकारी और चयनित निजी अस्पतालों में सात दिनों तक अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक
कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।
Image Source Here...
योजना को जिले में प्रभावी
तरीके से लागू करने के लिए गुरुवार को CMO कार्यालय के प्रेरणा श्री
सभागार में बैठक हुई। CMO
डॉ. राजेश झा की अध्यक्षता में करीब 25 बड़े निजी
अस्पतालों को योजना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में आरटीओ, एसपी ट्रैफिक, नोडल अधिकारी
और तकनीकी टीम ने अस्पताल संचालकों को इलाज, पोर्टल और क्लेम प्रक्रिया
के बारे में बताया।
Image Source Here...
मरीज को भर्ती कर पहले शुरू
करना होगा इलाज
CMO डॉ. राजेश झा ने बताया कि
पीएम-राहत योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को बिना देरी इलाज
उपलब्ध कराना है। आयुष्मान भारत योजना से जुड़े उन अस्पतालों को इसमें शामिल किया
गया है, जहां मेडिसिन, आर्थो और
इमरजेंसी की सुविधा मौजूद है।
उन्होंने बताया कि सड़क
दुर्घटना के मरीज के अस्पताल पहुंचते ही इलाज शुरू किया जाएगा। कागजी प्रक्रिया
बाद में टीएमएस 2.0 पोर्टल के
माध्यम से पूरी होगी। पोर्टल पर ही पुलिस की ओर से सड़क दुर्घटना की पुष्टि के बाद
आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिला अस्पताल और बीआरडी में
भी मिलेगा लाभ
योजना के तहत सड़क हादसे
में घायल व्यक्ति को सात दिनों तक या अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक का कैशलेस
इलाज मिलेगा। निर्धारित सीमा से ज्यादा इलाज होने पर अतिरिक्त खर्च मरीज को खुद
वहन करना होगा। इस सुविधा का लाभ जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
होने वाले सड़क दुर्घटना पीड़ितों को भी मिलेगा।
Share On :
×
13:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।