BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, tiger, lion, animal • गोरखपुर / चरगांवा • 03-02-2026

शेर-बाघ के बाड़ों पर सबसे ज्यादा भीड़, चिड़ियाघर में धूप सेंक रहे जानवर

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोरखपुर में मौसम में बदलाव और ठंड काफी कम होने के बाद शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में वन्यजीवों की गतिविधियों में साफ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन के समय निकल रही धूप के कारण अब अधिकांश वन्यजीव अपने नाइट सेल से बाहर निकलकर खुले बाड़ों में दिखाई दे रहे हैं।

दिन के समय चिड़ियाघर में शेर, बाघ समेत अन्य वन्यजीव धूप में टहलते, खेलते, आराम करते और भोजन करते नजर आ रहे हैं। ठंड के दिनों में जो जानवर सीमित समय के लिए बाहर आते थे, वे अब ज्यादा देर तक बाड़ों में रहते दिख रहे हैं।

Image Source Here...

जानवरों को करीब से देखने का मौका वन्यजीवों की बढ़ी सक्रियता से दर्शकों को उन्हें नजदीक से देखने का बेहतर अवसर मिल रहा है। लोग बाड़ों के सामने खड़े होकर काफी देर तक जानवरों की गतिविधियां देखते हैं और आनंद लेते हैं। खासकर बच्चों में चिड़ियाघर को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

मौसम अनुकूल होने से चिड़ियाघर में आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग परिवार के साथ चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं। सप्ताहांत पर भीड़ और ज्यादा बढ़ जाती है।

Image Source Here...

शेर-बाघ के बाड़ों पर सबसे ज्यादा भीड़

चिड़ियाघर में सबसे ज्यादा भीड़ शेर और बाघ के बाड़ों के सामने लग रही है। धूप में आराम करते और टहलते शेर-बाघ दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बने हुए हैं। कई लोग उनकी तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं।

Image Source Here...

चिड़ियाघर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दिन में निकल रही धूप इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी लाभकारी है। इससे जानवरों को राहत मिलती है और वे ज्यादा सक्रिय रहते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:32
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।