Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, mobile phone • गोरखपुर / चरगांवा • 10-06-2026

अंडरवियर में मोबाइल छिपाने वाला गिड़गिड़ाया, रोते हुए बोला- पुलिस बनने का सपना था, क्रिमिनल बन गया, बदनामी होगी

रूरल न्यूज नेटवर्क सर मुझे माफ कर दीजिए…। पुलिस बनना चाहता था, लेकिन शार्टकट के चक्कर में क्रिमिनल बन गया। एक बार छोड़ दीजिए, फिर कभी कोई गलत काम नहीं करूंगा। ये बातें 23 साल के राम प्रकाश चौहान ने गोरखपुर में पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए कही। वह यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में क्वेश्चन पेपर का मोबाइल से फोटो खींचते हुए पकड़ा गया था।

आरोपी बिहार का रहने वाला है। सोमवार को गोरखपुर के नीना थापा इंटर कॉलेज में सिपाही बनने के लिए दूसरी पाली की परीक्षा देने आया था। कॉलेज के गेट पर फाइव लेयर की चेकिंग को चकमा देते हुए एग्जाम रूम तक पहुंच गया था। पकड़े जाने पर वह पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया। बार-बार माफी मांग रहा था।

पुलिस ने आरोपी के परिजनों को सूचना देकर उसे जेल भेज दिया। पुलिस उसके चचेरे भाई को पकड़ने के लिए बिहार रवाना हो गई है। चचेरे भाई के मोबाइल पर भेजनी थी पेपर की फोटो

राम प्रकाश चौहान बिहार में नालंदा जिले के अस्थावा थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव का रहने वाला है। वह 12वीं तक पढ़ा है। उसने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Image Source Here...

राम प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि पुलिस का बहुत भौकाल होता है। इसलिए मैंने भी पुलिस बनने की तैयारी शुरू कर दी। रोज सुबह उठकर दौड़ की प्रैक्टिस करता था। घर पर पढ़ाई भी करता था। लेकिन पढ़ाई में थोड़ा कमजोर था। मेरा चचेरा बड़ा भाई भी प्रतियोगी परीक्षा देता है। वह पढ़ने में बहुत तेज है। उसके साथ बैठकर मैंने पुलिस परीक्षा में नकल करने का प्लान बनाया था।

एक दिन पहले खरीदा था अंडरवियर

राम प्रकाश बोला कि चचेरे भाई ने कहा था- रोज रोज प्रतियोगी परीक्षा नहीं होती है। इस बार किसी भी तरह परीक्षा पास करना है तो रिस्क लेना पड़ेगा। अगर किसी तरह एग्जाम रूम में मोबाइल लेकर एंट्री कर जाओ तो काम बन जाएगा।

पेपर की फोटो खींचकर भेजना, यहां गूगल से देखकर आंसर तुरंत भेज दूंगा। यह बात मेरे दिमाग में घर कर गई। इसके बाद मैंने परीक्षा के एक दिन पहले 7 जून को एक नया अंडरवियर खरीदा, ताकि मोबाइल उसके अंदर छिप जाए।

सेंटर पर चेकिंग देखकर डर गया था

राम प्रकाश ने बताया- दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर तीन बजे स्टार्ट होना था। दो घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गया था। वहां गेट पर चेकिंग देखकर डर गया था। काफी देर तक बाहर खड़ा होकर देखता रहा। फिर किनारे जाकर अंडरवियर के अंदर अच्छे से एंड्रायड मोबाइल को छिपाया। जब खुद को तसल्ली हो गई, फिर गेट की तरफ गया। वहां मेरी अच्छे से चेकिंग हुई। लेकिन कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके बाद लगा कि अब मेरा पुलिस बनने का सपना पूरा हो जाएगा।

एग्जाम रूम में 25 मिनट तक पेपर देखता रहा। फिर जब सभी अभ्यर्थी अपने लिखने में जुट गए, तब मैंने धीरे से अंडरवियर से मोबाइल निकाला। पेपर के फोटो खींच लिए। लेकिन चचेरे भाई को वॉट्सएप करने से पहले ही पकड़ा गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:42
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब