-
Monday, 15th June, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में नगर
आयुक्त अजय जैन ने गोरखनाथ मंदिर से लेकर लच्छीपुर, बरगदवा, मोहरीपुर और महेशरा तक बड़े नाले की सफाई व्यवस्था का
निरीक्षण किया।
उनके साथ अपर नगर आयुक्त
प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी अविनाश
प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता अमरनाथ, जोनल सेनेटरी अधिकारी समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी भी
मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान
अधिकारियों ने बड़े नाले की सफाई व्यवस्था, जल निकासी और
आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआर केमिकल पुलिया के पास खुला नाला
मिला, जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इस पर
नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को तत्काल बैरिकेडिंग कराने और नाले के ऊपर स्लैब
डालने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को
किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। इसी स्थान पर नाले का पानी रुका हुआ भी पाया गया। जांच में
सामने आया कि नाले में काफी मात्रा में सिल्ट और गंदगी जमा होने के कारण जल प्रवाह
प्रभावित हो रहा है। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द
सिल्ट निकलवाकर नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद नगर आयुक्त ने
जुडीओ के पास से द्वारिकापुरी कॉलोनी होते हुए रोहिणी नदी तक जाने वाले ह्यूम पाइप
का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर खुले नाले पाए गए। नगर आयुक्त
ने इन स्थानों पर स्लैब लगवाने तथा ह्यूम पाइप की नियमित सफाई कराने के निर्देश
अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर
आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बरसात से पहले सभी नालों की सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि जलभराव की समस्या न हो और लोगों को राहत मिल सके।