BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Municipal, Corporation • गोरखपुर / चरगांवा • 09-04-2026

नगर निगम के प्रवर्तन दल ने छात्रसंघ चौराहे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेला जब्त, 2000 रूपए का चालान

रूरल न्यूज नेटवर्क। नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने छात्रसंघ चौराहा स्थित कबाड़ी गली में विशेष कार्रवाई की। कई दुकानदारों ने सड़क पर ठेले और काउंटर लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर इस क्षेत्र में यातायात अक्सर बाधित हो जाता था। अभियान के दौरान टीम ने सख्ती दिखाते हुए दो लोहे के ठेले और एक लोहे का काउंटर जब्त कर लिया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दुकानदार पर ₹2000 का जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों में हलचल भी देखी गई और कई लोग खुद ही अपना सामान हटाते नजर आए। नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को समझाया कि वे सड़क पर दुकान या ठेला न लगाएं, क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती है और आम जनता को परेशानी होती है।

Image Source Here...

अधिकारियों ने यह भी बताया कि पहले भी कई बार उन्हें चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि नगर निगम पहले से तय शेड्यूल के अनुसार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Image Source Here...

नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों को साफ और सुगम बनाना है, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने सभी दुकानदारों और ठेला संचालकों से सहयोग की अपील भी की है, ताकि शहर को व्यवस्थित और जाम मुक्त बनाया जा सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:33
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।