Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, councilor, representative, murder 18-Mar-2026 01:50 PM

पार्षद प्रतिनिधि की हत्या मामले में हुआ खुलासा, भतीजे के दोस्तों की थी आपस में रंजिश, आरोपी राजू चौहान, विपिन यादव को भेजा जेल, बीती देर रात हुआ अंतिम संस्कार

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार, दो डंपर चालकों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दो महीने पहले भाजपा नेता के भतीजे ने उनके साथ मारपीट की थी। उस वक्त भाजपा नेता ने भतीजे का पक्ष लिया था। भतीजा उनके दम पर रौब गांठता था, इसलिए बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

Image Source Here...

उन्होंने बताया- आरोपियों को पता था कि भाजपा नेता रोज सुबह टहलने निकलते हैं। योजना के तहत दोनों पेड़ के पीछे छिप गए। राजकुमार को अकेला देखकर पहले फायर किया, लेकिन वह बच गए। जब वह भागने लगे, तो दोनों ने पीछा कर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने 8 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनमें दो संदिग्ध दिखे। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

Image Source Here...

आरोपियों की भतीजे से 4 महीने से चल रही थी रंजिश

मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे चिलुआताल में वारदात हुई। 13 घंटे बाद डीएम दीपक मीणा और एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि आरोपी राज चौहान उर्फ निरहुआ और विपिन यादव बरगदवा के रहने वाले हैं। इनकी भाजपा नेता के भतीजे नितेश से 4 महीने से रंजिश चल रही थी। पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 7 को हिरासत में लिया है। इनकी भी भूमिका की जांच जा रही। घरवालों के मुताबिक, राजकुमार (38) हर दिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। मंगलवार को भी सुबह 5 बजे घर से निकले थे। करीब 30 मिनट बाद सूचना मिली कि उनकी हत्या हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर से 500 मीटर दूर 4 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उन पर चाकू से हमला कर दिया गया।

Image Source Here...

चाकू लगने के बाद वे खुद को बचाकर भागे, लेकिन हमलावरों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। करीब 100 मीटर दूर पकड़कर उन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। सिर, सीने और चेहरे पर 20 से 25 बार चाकू मारे गए। हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भाजपा नेता राजकुमार चौहान की मौत की सूचना पर उनकी पत्नी सुशीला रोते-रोते बेहोश हो गईं। उनकी बहन मोहनी ने कहा—जान के बदले जान चाहिए। परिवार कौन चलाएगा? भतीजी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।

सांसद बोले- हत्यारों को बचाने वालों को राज्यसभा में नंगा कर दूंगा

राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के समझाने पर परिवार मान गया। देर रात मोहरीपुर के पास घाट पर दाह संस्कार किया गया। इस दौरान करीब 2000 से अधिक लोग मौजूद थे। डॉ. अग्रवाल ने कहा-पार्लियामेंट छोड़कर आया हूं, जो इस हत्याकांड के आरोपियों को बचाने आएगा, उसे राज्यसभा में नंगा कर दूंगा।

भाजपा ने विधानसभा का टिकट मांग रहे थे भाजपा नेता

राजकुमार चौहान बरगदवा इलाके में रहने वाले जंगी चौहान के इकलौते बेटे थे। उनकी 18 साल पहले शादी हुई थी। उनकी 2 बेटियां- सोनम (17) और प्रियंका (13) हैं, जबकि 12 साल का बेटा युवराज है। उनकी 4 बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 में बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग कर रहे थे। राजकुमार साल- 2018 से 2023 तक पार्षद प्रतिनिधि रहे। उन्होंने अपने ड्राइवर वीरेंद्र चौहान की पत्नी रिंकी देवी को पार्षद बनवाया था। बाद में रिंकी देवी ने भाजपा को समर्थन दे दिया था। एक साल पहले राजकुमार मारपीट के मामले में जेल भी गए थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×