BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / चरगांवा • 09-10-2026

7साल से खराब डोजर मशीन, बिना दवा मिल रहा पानी, टंकी से पानी भी रिस रहा, सफाई नहीं

गोरखपुर : चरगांवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनाई में ग्रामीण सचिवालय के बगल में लगा पानी की टंकी का डोजर सात वर्ष से खराब है। बिना ब्लिचिंग के ही पानी की आपूर्ति की जाती है। शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पानी की टंकी रिसने की शिकायत है। रंगाई पोताई का भी बुरा हाल है। मेन स्विच में तकनीकी खामियां हैं। उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत करीब दस वर्ष पहले 3 करोड़, 52 लाख, 21 हजार रुपया के लागत से एनसीसी कम्पनी द्वारा बनगाई में शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। जिसमें दो पंम्प हाउस और एक पानी की टंकी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक ब्लिचिंग और अन्य केमिकल डाल कर पानी को शुद्ध बनाने के लिए लगी डोजर मशीन करीब 7 वर्ष से खराब है। बिना ब्लिचिंग और क्लोरीन के पानी की आपूर्ति पर गंभीर सवाल खड़ा होता है।स्थानीय लोगों के मुताबिक समयबद्ध दो घंटा सुबह और दो घंटा शाम, प्रतिदिन जल आपूर्ति होती है। लेकिन निर्धारित समय के अनुसार टंकी की सफाई नहीं होती है। सूत्रों की मानें तो पेयजल को शुद्ध बनाने के लिए दवा मिलाने वाली डोजर मशीन लगभग 7 वर्ष से खराब है। ऐसे में निरंतर हो रही जल आपूर्ति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बताया तो यहां तक जाता है कि काफि दिनों से टंकी की सफाई नहीं होने के कारण शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता संतोष जनक नहीं है। स्थानीय लोगों ने पानी की टंकी की सफाई पंम्प हाउस में लगे डोजर मशीन ठीक कराकर निरंतर दवा का मिश्रण आपूर्ति करने की मांग की। इस संबंध अधिशासी अभियंता अखिल अनन्द ने बताया कि खराब डोजर दिखवा कर सही करा दिया जाएगा। सात वर्ष से खराब डोजर बिना दवा आपूर्ति, के सावल पर उन्होंने कहा कि एक बार कंफर्म करा लेते हैं कितना दिन नहीं चला है या फिर क्या समस्या रही है उसके बाद बताया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:30
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।