Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, railway • गोरखपुर / चरगांवा • 05-06-2026

मुंबई में रेलवे के ब्लॉक से गोरखपुर में पड़ेगा असर, मुंबई-गोरखपुर समेत कई ट्रेनों का रूट बदला, 5-7 जून तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक

रूरल न्यूज नेटवर्क रेलवे प्रशासन ने परिचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के कल्याण-ईगतपुरी रेलखंड के आटगांव रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य का निर्णय लिया है। इस ब्लॉक से मुंबई से चलने वाली गाड़ियों पर पड़ेगा जो गोरखपुर होकर चलती हैं। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की ये की यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस चेक करके प्लेटफार्म पर आए। 5 से 7 जून के बीच कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को नियंत्रित (देरी से) तथा पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लागू होने से रेल संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

  1. Image Source Here...

इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया

  • 6 जून को चलने वाली कुछ ट्रेनों को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा।
  • 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड़ मार्ग से चलाया जाएगा।
  • 01027 दादर-गोरखपुर विशेष ट्रेन भी कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड़ मार्ग से संचालित होगी।
  • 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन भी इसी परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

कई ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से कुछ देर रोककर चलाया जाएगा।

  • 5 जून को बलिया से चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष ट्रेन को कसारा स्टेशन पर 1 घंटा 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • 20104 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को भुसावल मंडल में 10 मिनट रोका जाएगा।
  • 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को भुसावल मंडल में नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
  • 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी भुसावल मंडल में नियंत्रित रहेगी।
  • 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को भी भुसावल मंडल में रोका जाएगा।
  • 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष ट्रेन को भी भुसावल मंडल में नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।

इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से देरी से रवाना करने का निर्णय लिया है।

  • 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस 6 जून को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 6 जून को 5 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
  • 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस 7 जून को 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 7 जून को 1 घंटा 55 मिनट देरी से चलाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेलवे द्वारा यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:39
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब