सर्विस में बिताए पल याद कर भावुक हुए RSO, रिटायरमेंट के बाद नम आंखों से खिलाड़ियों-अधिकारियों ने दी विदाई
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर और बस्ती मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ)
और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल आले हैदर रविवार, 31 मई 2026 को अपनी नौकरी
पूरी कर रिटायर हो गए।उनके सम्मान
में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया
गया। यह कार्यक्रम स्पोर्ट्स कॉलेज, क्षेत्रीय खेल
कार्यालय गोरखपुर और बस्ती मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों और
कोच ने मिलकर आयोजित किया।
इस आयोजन में उपक्रीड़ा
अधिकारी आजाद सिंह और ऑफिस एकाउंटेंट मोहम्मद आसिफ के ट्रांसफर होने पर उन्हें भी
सम्मानित किया गया।विदाई समारोह
में खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों और अधिकारियों ने शिरकत की। अंतरराष्ट्रीय पहलवान
और जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, अंतरराष्ट्रीय
पहलवान चंद्र विजय सिंह, जनार्दन यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र सिंह और अंतरराष्ट्रीय हॉकी
खिलाड़ी प्रभाकर ने आले हैदर को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और
बुके देकर सम्मानित किया।इसके साथ ही
देवरिया के क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, महराजगंज की
क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी, बस्ती के
क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, संतकबीर नगर के
उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय, जिला वॉलीबॉल
संघ के सचिव बी.एन. मिश्रा, रिटायर्ड
प्रधान सहायक राम केशर यादव और रिटायर्ड लेखाकार कैलाश राय ने भी माल्यार्पण कर
उनका स्वागत किया।
दो अन्य अधिकारियों का भी
हुआ ट्रांसफर
इस मौके पर उप
क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह का ट्रांसफर मथुरा और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के लेखाकार
मो. आसिफ का ट्रांसफर संतकबीर नगर हुआ है। उन दोनों लोगों को भी विदाई दी गई। खेल
विभाग के अधिकारियों ने इन दोनों को भी स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।
Image Source Here...
आले हैदर ने जताया आभार
रिटायर हुए
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा कि उनके
कार्यकाल की सफलता के पीछे पूरी टीम की मेहनत है। उन्होंने सहयोग के लिए सभी
अधिकारियों, कर्मचारियों और कोच के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उप
क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, लेखाकार मो. आसिफ अंसारी, नफीस अहमद, अशोक शाही, सीमा विश्वकर्मा, स्पोर्ट्स कॉलेज के
लेखाकार शम्भू दयाल, नेहा सिंह, संध्या यादव, संतोष कुमार, विनोद सिंह, ओसामा जौहर, अभिषेक कुमार, अजय सिंह, अमन सिंह, संदीप यादव, मोहित कुमार, सुजीत गौतम, संजीव कुमार मल्ल, बृजेश यादव, प्रवीन कुमार, प्रभात सिंह, कमलेन्द्र चौधरी, अनिल कुमार तिवारी, रामाकांत, गौतम विश्वकर्मा, बहादुर यादव, रतन यादव, रामनयन, जगदीश, रामबेलास और विजय समेत कई
अन्य लोग मौजूद रहे।
Share On :
×
01:31
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब