Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, wreak havoc 20-May-2026 02:52 PM

भीषण गर्मी का कहर जारी, अगले चार दिन और बढ़ेगी तपिश, रात में भी नहीं मिलेगी उमस से राहत

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में बुधवार सुबह से ही तेज और चुभने वाली धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह के समय से ही गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर में तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि रात का तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है, लेकिन गर्म हवाओं के चलते राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 मई के बीच गोरखपुर में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। उमस और तेज धूप के कारण “फील्स लाइक” तापमान 46 से 47 डिग्री तक महसूस हो सकता है। दोपहर के समय हीटवेव जैसे हालात बने रहेंगे। लगातार साफ आसमान रहने से धूप और ज्यादा तीखी महसूस होगी।

दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रात का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। उमस और गर्म हवाओं के कारण देर रात तक गर्मी महसूस होगी। सुबह 5 बजे से 8 बजे तक मौसम थोड़ा राहतभरा रहेगा, लेकिन इसके बाद तेजी से तापमान बढ़ने लगेगा।

22 मई से मौसम बदलने के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार 22 मई के आसपास हल्के बादल छाने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 26 मई और उसके बाद गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश के संकेत मिल रहे हैं। बारिश होने पर तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Image Source Here...

गोरखपुर में गर्मी के साथ हवा की गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में पहुंच रही है। कई इलाकों में AQI 100 के ऊपर दर्ज किया गया है। इससे सांस संबंधी दिक्कत वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। लगातार बनी उमस के कारण लोगों को दिन और रात दोनों समय बेचैनी महसूस हो रही है।

डॉक्टरों और मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। लगातार पानी, नींबू पानी और ORS लेते रहने को कहा गया है। बच्चों और बुजुर्गों को तेज धूप से बचाकर रखने की अपील की गई है। बाइक या स्कूटी से निकलने वाले लोगों को सिर और चेहरा ढककर चलने की सलाह दी गई है। खाली पेट लंबे समय तक धूप में रहने से बचने को भी कहा गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×