रामगढ़ताल का पानी साफ किया जाएगा, CM के निर्देश के बाद GDA ने शुरू की पहल
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर एवं
आसपास के जिलों के लोगों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बन चुके रामगढ़ताल के पानी को
साफ करने की पहल शुरू हो गई है। चिलुआताल के किनारे बने पिकनिक स्पॉट का उद्घाटन
करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों तालों के पानी की तुलना की थी।उन्होंने चिलुआताल को ज्यादा साफ और प्राकृतिक बताया था।
रामगढ़ताल को पहले से कहीं अधिक साफ करने को किए गए उपायों की तारीफ करते हुए
उन्होंने इसे पूरी तरह से साफ करने का निर्देश दिया था।
मुख्यमंत्री का निर्देश
मिलने के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने इसकी
प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल अपनी देखरेख में प्लान तैयार करा
रहे हैं। जल्द ही इसके लिए इच्छुक फर्मों से आवेदन आमंत्रित किया जाएगा। ताल से
बड़े पैमाने पर गाद निकालनी होगी। उसके बाद इसका पानी पूरी तरह से साफ हो सकेगा।
गर्मी में पानी
कम हो रहा
गर्मी के कारण रामगढ़ताल में
पानी कम होने लगा है। हालांकि इसके बाद भी गहराई 4 मीटर से अधिक
है। इस समय पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए ताल से जलनिकासी को बंद कर
दिया जाएगा। हालांकि बरसात के समय ताल में पर्याप्त पानी हो जाता है।
गाद सबसे बड़ी समस्या
रामगढ़ताल में भरी लगभग 80 लाख घन मीटर से अधिक गाद सबसे बड़ी समस्या है। इसकी व्यापक
डिसिल्टरिंग करने की जरूरत है। इसके साथ ही समय-समय पर उठने वाली दुर्गंध भी लोगों
को परेशान करती है। सफाई के लिए जो फर्म चयनित की जाएगी, वह ताल में बढ़ती दुर्गंध, जल प्रदूषण, गाद जमाव और जल गुणवत्ता में गिरावट जैसी समस्याओं के
समाधान के लिए प्लान बनाएगी।
प्राधिकरण की प्रस्तावित
योजना के तहत सबसे पहले रामगढ़ताल का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसमें ताल की
गहराई का मानचित्रण, वर्षों से जमा
गाद की मात्रा और गुणवत्ता का परीक्षण, जल की गुणवत्ता
की जांच तथा ताल में गिरने वाले नालों और अन्य प्रदूषण स्रोतों की पहचान की जाएगी।
अध्ययन के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि जल में दुर्गंध, जलकुंभी, शैवाल (काई) की
अत्यधिक वृद्धि और पारदर्शिता में कमी के पीछे प्रमुख कारण क्या हैं।
जल गुणवत्ता सुधारने के लिए
कई आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग पर विचार किया जाएगा। दुर्गंध नियंत्रण
के लिए जैविक उपचार, सूक्ष्मजीव
आधारित तकनीक, बायो-एंजाइम, एरेशन सिस्टम
(वायु मिश्रण प्रणाली), फाउंटेन
(फव्वारा), नैनो बबल तकनीक, फ्लोटिंग
वेटलैंड (तैरती आर्द्रभूमि) और फाइटो-रिमेडिएशन (पौधों के माध्यम से शोधन) जैसे
विकल्पों का मूल्यांकन किया जाएगा।
Image Source Here...
इसी प्रकार ताल में जमा गाद
के प्रबंधन के लिए बायो-रिमेडिएशन (जैविक उपचार), ड्रेजिंग (तल
की खुदाई), डी-सिल्टिंग (गाद निकासी) और जियो-ट्यूब तकनीक
के उपयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
जल को साफ और पारदर्शी बनाए
रखने के लिए पोषक तत्वों के नियंत्रण, शैवाल प्रबंधन, कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड (निर्मित आर्द्रभूमि), फ्लोटिंग ट्रीटमेंट वेटलैंड (तैरती उपचार आर्द्रभूमि) और जल
परिसंचरण प्रणाली विकसित करने पर भी जोर रहेगा।इसके अलावा रामगढ़ताल के कैचमेंट क्षेत्र (जलग्रहण क्षेत्र)
को ध्यान में रखते हुए नालों के उपचार, सिल्ट ट्रैप
(गाद अवरोधक) और संरक्षण क्षेत्र विकसित करने जैसे उपाय भी योजना में शामिल किए
जाएंगे, ताकि भविष्य में प्रदूषण की समस्या दोबारा न
बढ़े।
प्राधिकरण के मुख्य अभियंता
किशन सिंह बताते हैं कि एजेंसियों से चरणबद्ध क्रियान्वयन, निगरानी व्यवस्था, जोखिम प्रबंधन, पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन और दीर्घकालिक संचालन एवं
रखरखाव की स्पष्ट योजना प्रस्तुत करने को कहा जाएगा। जल गुणवत्ता, दुर्गंध में कमी और गाद प्रबंधन से जुड़े मानकों की नियमित
निगरानी भी की जाएगी।
GDA उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कहा कि रामगढ़ताल को और
बेहतर बनाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए जल्द ही एक्सप्रेशन आफ
इंटरेस्ट के जरिए इच्छुक फर्मों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। ताल को पूरी तरह से
स्वच्छ बनाया जाएगा।
Share On :
×
23:37
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब