गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
नौतपा के दूसरे दिन बदला मौसम, रात की आंधी-बारिश से मिली राहत, दिन चढ़ते ही बढ़ी उमस
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
मंगलवार को नौतपा का दूसरा दिन है। आमतौर पर नौतपा के दौरान तेज धूप और भीषण गर्मी
लोगों को परेशान करती है, लेकिन सोमवार
देर रात आई आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया।
रात में चली तेज हवाओं और
बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह
होते ही आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने लगी। दिन बढ़ने के साथ उमस और गर्मी
फिर महसूस होने लगी।
Image Source Here...
36 डिग्री तक रह
सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार
मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री
सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री
सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज
हवाओं की वजह से मौसम में हल्की राहत बनी रहने की उम्मीद है।
अगले कई दिनों तक बदलता
रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश
पांडेय के मुताबिक, गोरखपुर और
आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। गर्मी और
उमस बनी रहेगी, लेकिन बीच-बीच में तेज हवा, बादल और हल्की बारिश लोगों को राहत देती रहेगी। अगले 5 से 7 दिनों तक दिन
में तेज धूप और गर्मी बनी रह सकती है, जबकि दोपहर बाद
या शाम के समय कहीं-कहीं बादल बनने और हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान 35 से 38 डिग्री
सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
गुरुवार-शुक्रवार को बारिश
के आसार
मौसम विभाग के अनुसार
गुरुवार को मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। बादल बढ़ने के साथ कुछ जगहों
पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।शुक्रवार को भी
गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को तापमान
में हल्की गिरावट आ सकती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल लगातार
बारिश का दौर शुरू होने की संभावना नहीं है।
दोपहर में धूप
से बचने की सलाह
तेज गर्मी और बदलते मौसम को
देखते हुए लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने ज्यादा
पानी पीने और आंधी के दौरान पेड़ों व पुराने होर्डिंग्स से दूर रहने की अपील भी की
है।
पिछले 7 दिनों का तापमान
20 मई: अधिकतम 41°C, न्यूनतम 28°C
21 मई: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 27°C
22 मई: अधिकतम 39°C, न्यूनतम 26°C
23 मई: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 28°C
24 मई: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 28°C
25 मई: अधिकतम 39°C, न्यूनतम 27°C
26 मई: अधिकतम 38-39°C,
न्यूनतम 26°C
Share On :
×
13:32
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।