BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, weather, morning. • गोरखपुर / चरगांवा • 21-03-2026

बदला मौसम, रात में शुरू हुई बारिश सुबह तक रही जारी, ठंड ने फिर दी दस्तक, बर्फीली हवाओं से गिरा तापमान

रूरल न्यूज नेटवर्क। शनिवार की सुबह मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सुबह से शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे पूरे शहर में ठंडक बढ़ गई है। आसमान घने बादलों से ढका हुआ है और ठंडी हवाओं के चलते मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। सुबह होते ही शुरू हुई बारिश ने दिन की शुरुआत को पूरी तरह बदल दिया। ठंडी हवाओं के साथ हो रही बारिश से लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। कई जगहों पर लोग छाता और रेनकोट का इस्तेमाल करते नजर आए।

Image Source Here...

तापमान में आई भारी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में आई इस गिरावट ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। सुबह की तरह शाम के समय भी ठंडक का असर ज्यादा देखने को मिलेगा रहा है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। इसके प्रभाव से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह-शाम ठंडक का असर बढ़ गया है, जिससे लोगों को मौसम में अचानक बदलाव महसूस हो रहा है।

बारिश और बादलों का दौर रविवार तक जारी

उन्होंने बताया कि मौसम का यह बदला हुआ रुख अभी जारी रहेगा और इसका प्रभाव रविवार तक बना रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही बादलों का आवरण बना रहेगा और हवाओं की रफ्तार भी महसूस की जाएगी। डॉ. पांडेय के अनुसार रविवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगेगा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होगा, धूप निकलेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले कुछ दिनों में मौसम सामान्य स्थिति में लौट आएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:29
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।