Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, weather 25-May-2026 01:31 PM

नौतपा के साथ मौसम बदलने के आसार, दिन में तेज धूप-तपिश रहेगी, दोपहर बाद बादल छाएगा

रूरल न्यूज नेटवर्क सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है। नौतपा के चलते गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत भरी खबर भी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Image Source Here...

दिन में उमस और तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है, लेकिन रात से मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत गोरखपुर में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

रविवार को गर्मी ने किया बेहाल

रविवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगा। लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। एसी, कूलर और पंखे भी गर्म हवाओं के सामने बेअसर नजर आए। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अब लोगों को सोमवार रात से मौसम बदलने और राहत मिलने की उम्मीद है।

बीते पांच दिनों में तापमान का उतार-चढ़ाव

पिछले पांच दिनों के तापमान पर नजर डालें तो गर्मी लगातार लोगों को परेशान करती रही। 23 मई को सबसे अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि 24 मई को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

20 मई 38.6°C - 27.6°C

21 मई 41.1°C-27.8°C

22 मई 38.8°C-26.2°C

23 मई 41.6°C-26.8°C

 24 मई 41.2°C-25.1°C

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×