-
Monday, 15th June, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। तरंग चौराहे के
पास मंगलवार को प्रतिवर्ष की भांति एक विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के
साथ किया गया। यह भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ, जिसका सौजन्य
बाबीना होटल के मालिक एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया।
आयोजन स्थल पर सुबह से ही
भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से
विनम्रतापूर्वक प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में
श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भंडारे में शामिल हुए।
भंडारे में पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक लगातार सेवा में जुटे रहे। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा आयोजन की सराहना की।