Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, wonderful sight, Jupiter • गोरखपुर / चरगांवा • 08-06-2026

कल दिखेगा अद्भुत नजारा, आसमान में बेहद करीब नजर आएंगे शुक्र-बृहस्पति ग्रह, बिना टेलीस्कोप देख सकेंगे लोग

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में लोगों के लिए मंगलवार की शाम बेहद खास होने वाली है। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी आकाश में शुक्र और बृहस्पति ग्रह का खूबसूरत संयोजन (कंजंक्शन) दिखाई देगा। इस दौरान दोनों ग्रह एक-दूसरे के काफी नजदीक चमकते हुए नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस खगोलीय नजारे को देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होगी। साफ मौसम होने पर लोग इसे अपनी आंखों से आसानी से देख सकेंगे।

खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को शुक्र और बृहस्पति ग्रह मिथुन तारामंडल क्षेत्र में दिखाई देंगे। इस दौरान शुक्र ग्रह का मैग्नीट्यूड करीब माइनस 3.89 और बृहस्पति ग्रह का मैग्नीट्यूड करीब माइनस 1.70 रहेगा। पृथ्वी से देखने पर दोनों ग्रह काफी करीब दिखाई देंगे। खगोल विज्ञान में ऐसी स्थिति को कंजंक्शन या युति कहा जाता है। हालांकि, वास्तव में अंतरिक्ष में दोनों ग्रहों के बीच करोड़ों किलोमीटर की दूरी होती है।

ग्रहों की चाल से बनती है ऐसी स्थिति

अमर पाल सिंह ने बताया कि सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा एक तय मार्ग पर करते हैं, जिसे क्रांतिवृत्त कहा जाता है। इसी कारण कई बार पृथ्वी से देखने पर दो या उससे अधिक ग्रह आकाश के एक ही हिस्से में दिखाई देने लगते हैं। इसी स्थिति की वजह से ग्रह एक-दूसरे के करीब नजर आते हैं।

Image Source Here...

खगोलविद के अनुसार, मंगलवार को सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में यह नजारा देखा जा सकेगा। शुक्र ग्रह रात के आकाश में सबसे ज्यादा चमकने वाले ग्रहों में शामिल है, जबकि बृहस्पति भी काफी चमकीला दिखाई देता है। अधिक चमक होने के कारण दोनों ग्रहों को बिना दूरबीन या टेलीस्कोप के भी आसानी से देखा जा सकता है।

दूरबीन से और शानदार दिखेगा नजारा

 उन्होंने बताया कि यदि किसी के पास टेलीस्कोप या दूरबीन उपलब्ध है तो यह नजारा और भी शानदार दिखाई देगा। इसकी मदद से बृहस्पति ग्रह और उसके चंद्रमाओं को भी देखा जा सकेगा। मंगलवार को दोनों ग्रहों के बीच कोणीय दूरी करीब 1.6 डिग्री रहेगी, जिससे दोनों एक-दूसरे के काफी पास नजर आएंगे।

Image Source Here...

अमर पाल सिंह ने बताया कि शुक्र और बृहस्पति कुछ दिनों से पश्चिमी आकाश में आसपास दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को दोनों ग्रह सबसे करीब होंगे। लोग शाम से लेकर रात करीब 9 बजे तक इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। इसके बाद दोनों ग्रह धीरे-धीरे पश्चिमी क्षितिज की ओर चले जाएंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:38
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब