Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Pune, Mumbai 21-Mar-2026 02:46 PM

गोरखपुर से पुणे, मुंबई के लिए प्रतिदिन 30-30 फेरे में चलेंगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा कन्फर्म टिकट

रूरल न्यूज नेटवर्क भारतीय रेलवे ने गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से पुणे और मुंबई के बीच रोजाना समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें अप्रैल महीने में चलेंगी और कुल 30-30 फेरे लगाएंगी।

गोरखपुर-पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन

01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल यह ट्रेन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक रोजाना पुणे से सुबह 6:50 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में दौंड, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोण्डा और बस्ती जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। 01416 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल , यह ट्रेन 2 अप्रैल से 1 मई 2026 तक रोजाना गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी।

Image Source Here...

कोच व्यवस्था

इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें एसी सेकंड क्लास, एसी थर्ड क्लास, स्लीपर और सामान्य डिब्बे शामिल हैं।

गोरखपुर-मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन

01079 मुंबई-गोरखपुर स्पेशल, यह ट्रेन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक रोजाना छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 10:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक, भुसावल, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर और लखनऊ जैसे बड़े स्टेशन आएंगे।

01080 गोरखपुर-मुंबई स्पेशल

यह ट्रेन 2 अप्रैल से 1 मई 2026 तक रोजाना गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन रात 12:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

कोच व्यवस्था

इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। अभी समर स्पेशल ट्रेनों को लेकर तैयारियां ऑलरेडी हो चुका है। ऑलरेडी हम लोगों ने जो ट्रैन होली पर चलाई थी उसका पूरे मार्च तक एक्सटेंड किया हुआ है। अब समर को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों का लिस्ट जारी हुआ है। पिछले साल की तरह इस साल भी ट्रेने चलेंगी। पिछले साल के डाटा को देखते हुए ये पता लगाया जाएगा कि पिछले साल कौनसी जगह पे लोगों की अधिक डिमांड थी। उसके हिसाब से इस बार कल लिस्ट तैयार किया जाएगा

रेलवे ने की अपील

गर्मी के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है, खासकर मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों के लिए। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और यात्रा भी आरामदायक होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से टिकट बुक करें और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×