Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, TTE, rape, woman 17-Feb-2026 04:10 PM

TTE ने चलती ट्रेन में युवती से किया रेप, बोली- सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया, दरवाजा बंद कर किया दुष्कर्म

रूरल न्यूज नेटवर्क अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में TTE ने एक लड़की के साथ रेप किया। लड़की युवती परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी। वह एसी कोच में खड़ी थी। टीटीई ने सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया। इसके बाद युवती के साथ रेप किया।

युवती को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई कर देंगे। यह घटना रविवार को एसी प्रथम श्रेणी कोच के केबिन में इंदारा व देवरिया के बीच हुई।

पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने पर आरोपित टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर पीड़ित ने जीआरपी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, जिसे देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। आरोपित की तलाश में जीआरपी की टीम छापेमारी कर रही है।

पीड़ित युवती मऊ जिले की रहने वाली है। वह गोरखपुर में किराए पर रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। वह एनसीसी का ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद जब वह लौट रही थी, तब स्टेशन पर ज्यादा भीड़ और जल्दबाजी के कारण वह टिकट नहीं ले सकी।

ट्रेन में चढ़ने के बाद वह एसी कोच में खड़ी थी। इसी दौरान टीटीई राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की। टीटीई ने पहले उसका नाम-पता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी पूछी। जब उसे पता चला कि वह एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में तैयारी कर रही है।

युवती को उम्मीद थी कि बिना टिकट होने पर नियम के अनुसार उससे जुर्माना लेकर सीट दे दी जाएगी। लेकिन युवती का आरोप है कि टीटीई ने उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया और एसी प्रथम श्रेणी के कोच में अपने केबिन में ले गया।

  1. Image Source Here...

केबिन में ले जाकर किया दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पहले सामान्य बातचीत की, लेकिन कुछ ही देर में उसका व्यवहार बदल गया। मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब मैंने विरोध किया तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी।

पीड़िता ने शोर मचाया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामला सामने आया, आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।

गोरखपुर में दर्ज हुआ मुकदमा

ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने के बाद युवती ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×