-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में 11वीं ऑल इंडिया 20-20
लक्ष्य
चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को 2 पूल-B मैच खेले गए।
मुकाबलों में इंडियन एयरफोर्स और फरीदाबाद हरियाणा की टीमों ने अपने-अपने मैच
जीतकर दो-दो अंक अर्जित किए।
दोनों टीमों ने
जीत के साथ दो-दो अंक हासिल कर प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की। प्रतियोगिता का
आयोजन लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा किया जा रहा है, जो मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट
संघ से मान्यता प्राप्त है।
पहले मैच में
इंडियन एयरफोर्स ने राजस्थान को हराया पहले मुकाबले
में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन इंडियन
एयरफोर्स के बल्लेबाजों ने सधी हुई पारी खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन का
चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। विनीत धनकाड़ ने शानदार 69 रन बनाए जबकि अरुण ने 28 रन का योगदान
दिया।
लक्ष्य का पीछा
करने उतरी राजस्थान की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 20 ओवर में 110 रन पर सिमट गई।
शाश्वत पांडेय ने 61 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इंडियन एयरफोर्स के विकास
यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और
मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरे मैच में
हरियाणा ने दिल्ली को हराया दूसरे मुकाबले
में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए।
तक्षित (44), धनंजय (43) और दिवांश (33) ने टीम को
मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में उतरी
पिछले वर्ष की विजेता दिल्ली की टीम 19.2
ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। हर्षित (27), सुल्तान (26) और अंकित (22) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को
जीत नहीं दिला सके। हरियाणा के आयुष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
सांसद रवि किशन
ने खिलाड़ियों से किया परिचय पूल-B मुकाबलों का शुभारंभ सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए
बधाई देते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन की कामना की।