BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, examination • गोरखपुर / चरगांवा • 30-05-2026

रविवार को जिले में दो बड़ी परीक्षाएं होंगी, 43 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

रूरल न्यूज नेटवर्क। रविवार को जिले में एक साथ दो बड़ी परीक्षाएं होंगी। इसमें एक ही दिन में 43 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आयोजित बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा है तो दूसरी परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के 67 केंद्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा में 32,530 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। सहायक आचार्य भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 23 केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। इसमें 10,519 परीक्षार्थी भाग लेंगे। दोनों परीक्षाओं के सुचारु संचालन को लेकर शुक्रवार को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया गया। इस दौरान परीक्षा संचालन, निगरानी और व्यवस्थाओं से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में परिक्षा के नोडल एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, कॉर्डिनेटर पवन कुमार मौर्य और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता मौजूद रहे। प्रशासन ने सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं।

Image Source Here...

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी है सेंटर संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों में भी है। छात्र-छात्राओं को एक दिन पहले ही वहां पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जहां मुख्य मार्ग से पहुंच आसान है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:10
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।