Default left Ad
Default right Ad
rajyasabha sansad, gorakhpur, utter pradesh, cm yogi 05-Jan-2026 09:18 AM

Rural news network. यूपी BJP अध्यक्ष गोरखपुर में, काफिले में 150 गाड़ियां:एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, नगाड़ों पर थिरके कार्यकर्ता, गोरखनाथ मंदिर में मत्था टेंकेंगे

Rural news network. यूपी बीजेपी के अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार गोरखपुर पहुंचे हैं। उनके साथ सांसद रवि किशन भी हैं। एयरपोर्ट पर चौधरी का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस करते रहे। एयरपोर्ट से निकलने पर चौधरी खुली कार में खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।

150 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ वह गुरुद्वारे पहुंचे, जहां मत्था टेका। इसके बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां माल्यार्पण के बाद उन्होंने मंच से गदा लहराई। इसके बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

पंकज चौधरी गोरखनाथ मंदिर भी जाएंगे, जहां मत्था टेकेंगे। वह 18 महीने बाद मंदिर पहुंचेंगे। इससे पहले केंद्र में दूसरी बार मंत्री बनने के बाद 6 जुलाई 2024 को गोरखनाथ मंदिर आए थे।

उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन किया था और फिर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। पंकज चौधरी 14 दिसंबर को यूपी बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए थे। 27 दिसंबर को उन्होंने मथुरा से प्रदेश दौरे की शुरुआत की थी।

 

एयरपोर्ट के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहद्दीपुर गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उनके साथ सांसद रवि किशन भी साथ रहे। दोनों लोगों ने यहां मत्था टेका।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×