Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, UP Board exam, Hindi • गोरखपुर / चरगांवा • 18-02-2026

197 केंद्रों पर शुरू हुई UP बोर्ड परीक्षा, पहले दिन हिंदी का है पेपर, प्रशासन, शिक्षा विभाग की टीम अलर्ट

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं जिले के 197 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और बहुस्तरीय निगरानी के बीच शुरू हो गईं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा के पहले दिन सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर हलचल रही। निर्धारित समय से पहले ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए। प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराया गया, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई।

Image Source Here...

कई छात्र-छात्राएं परीक्षा से पहले भगवान के सामने पूजा-अर्चना और आरती करते नजर आए। अभिभावकों ने बच्चों को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। कई परीक्षार्थी अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे। शुरुआत में हल्का तनाव जरूर दिखा, लेकिन परीक्षा शुरू होते ही माहौल सामान्य और अनुशासित हो गया।

1.33 लाख से अधिक परीक्षार्थी हो रहे शामिल

इस बार जिले में कुल एक लाख 33 हजार 534 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 67 हजार 642 और इंटरमीडिएट के 65 हजार 892 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों का पहला प्रश्नपत्र हिंदी का है।

Image Source Here...

निर्धारित समय पर संपन्न हुई परीक्षा

 हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित समय सारणी के अनुसार संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और अधिकारियों की टीमें लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेती रहीं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:27
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब