गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ आयुष विश्वविद्यालय में दवा वितरण...
• gorakhpur, cm yogi, AYUSH University
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 06-04-2026
आयुष विश्वविद्यालय में दवा वितरण पर हंगामा, कुलपति ने शिकायतकर्ता और कर्मचारियों को बुलाकर सुलझाया विवाद
रूरल न्यूज नेटवर्क।महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के
दवा वितरण काउंटर पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारियों की
कथित लापरवाही को लेकर हंगामा हो गया। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष रंजीत चौधरी और
भटहट निवासी भीमनाथ गुप्ता ने आरोप लगाया कि सैकड़ों मरीज चिकित्सकों को दिखाने के
बाद लगभग एक घंटे से विश्वविद्यालय से मिलने वाली निःशुल्क औषधि के लिए प्रतीक्षा
कर रहे थे, जबकि कर्मचारी अनुपस्थित थे।
कर्मचारियों ने अपनी सफाई में बताया कि उनकी ड्यूटी औषधि
भंडार कक्ष में दवाएं रखने के लिए लगाई गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि दवा वितरण की
जिम्मेदारी स्टाफ नर्स किरन यादव को दी गई थी, लेकिन वह अपनी
कुर्सी पर बैठकर काम करने के बजाय इधर-उधर टहल रही थीं।
Image Source Here...
हंगामे की सूचना मिलने पर कुलपति के. रामचंद्र रेड्डी ने
चिकित्सकों, शिकायतकर्ताओं और सभी संबंधित कर्मचारियों को
अपने कक्ष में बुलाया। सभी पक्षों को सुनने के बाद कुलपति ने स्पष्ट किया कि
रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की
जाएगी। कुलपति की बातों से शिकायतकर्ता भीमनाथ गुप्ता ने संतोष व्यक्त किया और
विश्वविद्यालय को आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कुलपति ने बताया कि वे रोगियों की सुविधाओं के लिए
लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में, रविवार
को ओपीडी सुबह 8 बजे से
रात 8 बजे तक संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसके अतिरिक्त, आने
वाले समय में सामान्य दिनों में भी सायंकालीन ओपीडी का संचालन शुरू करने की दिशा
में कदम उठाए जा रहे हैं। कुलपति ने दोहराया कि विश्वविद्यालय जनसेवा के लिए सदैव
तत्पर रहेगा। इस दौरान डाक्टर रमाकांत द्विवेदी, डाक्टर अनूप श्रीवास्तव, डाक्टर
मनोज कुमार चौरसिया, डाक्टर लक्ष्मी अग्निहोत्री, डाक्टर
मनोज कुमार गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।
Share On :
×
13:12
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।