Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Uttar Pradesh Day,Republic Day 23-Jan-2026 03:50 PM

उत्तर प्रदेश दिवस-गणतंत्र दिवस पर खिलाड़ी दिखाएंगे दम, गोरखपुर में क्रॉस कंट्री रेस व क्रिकेट का रोमांच, रजिस्ट्रेशन शुरू

रूरल न्यूज़ नेटवर्क। गोरखपुर में रिपब्लिक डे और उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 05 किलो मीटर पुरुष क्रास कन्ट्री रेस और बॉल क्रिकेट (सिक्स ए साईड) बालक वर्ग प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। जिसमें 24 जनवरी को सुबह सात बजे से बाल क्रिकेट (सिक्स ए साईड) बालक वर्ग का आयोजन होगा। जबकि 26 जनवरी को सुबह 6:30 बजे 05 किलो मीटर दौड़ पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

इस रुट पर दौड़ लगाएंगे युवा

यह दौड़ रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर के मेन गेट से शुरू होकर रेलवे बस स्टेशन, विश्वविद्यालय चौराहा, छात्र संघ, पैडलेगंज होते हुए मोहद्दीपुर चौराहा से बाए मुड़कर विश्वविद्यालय चौराहा, रेलवे बस स्टेशन होते हुए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर के मेन गेट पर वापस आकर समाप्त होगी।

Image Source Here...

विनर्स को मिलेगा अवॉर्ड

जानकारी देते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी उक्त तिथि और समय पर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर हिस्सा ले सकते है, जिसके लिए एंट्री फ्री है। साथ विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग के दिशा निर्देशानुसार केवल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×