Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Uttar Pradesh, Sub Inspector, Recruitment 15-Mar-2026 12:24 PM

उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा आज आखिरी दिन सकुशल संपन्न, प्रशासन पूरी तरह रहा मुस्तैद

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में UPSI की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच परीक्षा शुरू हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू कराई गई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे और लगातार निगरानी करते रहे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

Image Source Here...

जूते और ज्वैलरी उतरवाकर कराई गई सघन जांच

परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सख्ती से जांच की गई। कई जगहों पर अभ्यर्थियों से जूते और ज्वैलरी तक उतरवा दिए गए। इसके बाद पहचान पत्र की जांच और तलाशी लेने के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया, ताकि किसी भी तरह की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष तक न पहुंच सके।

दरोगा भर्ती परीक्षा पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कुल 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जा रही है।

Image Source Here...

4543 पदों के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने किया पंजीकरण

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×