Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Valentine, love • गोरखपुर / चरगांवा • 07-02-2026

प्यार के इजहार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक आज से शुरू, 'रोज डे' को लेकर जबरदस्त उत्साह

रूरल न्यूज नेटवर्क। प्यार के इजहार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में गोरखपुर में 'रोज डे' को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जिसकी झलक फूलों के बाजारों में साफ देखी जा सकती है। मांग के बढ़ते ही गुलाब के फूलों की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। आलम यह है कि जो गुलाब आम दिनों में किफायती थे, वे अब तीन गुना ज्यादा कीमतों पर बिकने को तैयार हैं।

'सुपर रोज' की डिमांड युवाओं के बीच सबसे ज्यादा

फूलों की मंडी में इस बार स्थानीय गुलाबों के साथ-साथ नासिक, बैंगलोर और पुणे से विशेष खेप मंगवाई गई है। व्यापारियों का कहना है कि इन शहरों के गुलाब अपनी ताजगी और बड़ी पंखुड़ियों के लिए मशहूर हैं।

खासकर 'टाटा रोज' अपनी बेहतरीन क्वालिटी के कारण सबसे महंगे बिक रहे हैं, जबकि 'सुपर रोज' की डिमांड युवाओं के बीच सबसे ज्यादा बनी हुई है।

Image Source Here...

फूलों मंडी में ही बढ़े दाम

फूलों की मंडी में बढ़ी डिमांड और सीमित सप्लाई का असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, वैलेंटाइन वीक के पहले ही दिन गुलाब की कीमतें आसमान छूने लगी हैं।

संभावना जताई जा रही है कि एक अच्छे लाल गुलाब की कीमत 100 रुपए के आंकड़े को पार कर जाएगी। थोक विक्रेताओं का कहना है कि बाहर से आने वाले माल के भाड़े और भारी मांग के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।

Image Source Here...

हार्टशेप बुके और कोरियन पेपर का बढ़ता क्रेज

इस साल बाजार में सजावट का अंदाज भी बदला नजर रहा है। ब्लैक, व्हाइट, रेड, पिंक और येलो कलर के कोरियन पेपर में लपेटे गए फूलों के बुके ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

इनमें भी हार्टशेप बुके की मांग सबसे ज्यादा है। हालांकि, बुके की शुरुआती कीमत 300 रुपये के आसपास है, लेकिन लोग अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड बुके भी तैयार करवा रहे हैं।

सिंगल गुलाब की सबसे ज्यादा डिमांड

भले ही बाजार में महंगे से महंगे बुके उपलब्ध हों, लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री सिंगल रोज की ही हो रही है। स्कूल-कॉलेज के छात्रों से लेकर युवाओं तक में एक गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने का सबसे अधिक क्रेज दिख रहा है।

शहर के गोलघर, टाउनहॉल और मेडिकल कॉलेज रोड जैसे प्रमुख इलाकों में फूलों की दुकानें देर रात तक सजती रहीं ताकि रोज डे पर किसी को मायूस होना पड़े।

बुके और उसके रेट

कोरियन पेपर बुके - 500 रुपए से शुरू

रेड रोज बंच- 350 रुपए से शुरू

डेजी, गुलडाउदी- 1000 रुपए से शुरू

डुअल सेटेड - 500 रुपए से शुरू

आर्किड- 1000 रुपए से शुरू

ओरिएंटेड लिली- 1500 रुपए से शुरू

रजनीगंधा- 300 रुपए से शुरू

नॉर्मल बुके- 200-15000 रुपए

फ्लावर बास्केट- 300 रुपए से शुरू

सिंगल बुके- 80 रुपए

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:29
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब