BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Weather • गोरखपुर / चरगांवा • 28-05-2026

बदला मौसम का मिजाज, बादल और ठंडी हवाओं से राहत, कल से आंधी-बारिश के आसार

रूरल न्यूज नेटवर्क। नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप निकलती रही। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और तपिश के मुकाबले गुरुवार सुबह लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही की वजह से गर्मी का असर कम नजर आया।

सुबह के समय सड़कों पर निकलने वाले लोगों ने भी मौसम में बदलाव महसूस किया। पार्कों और सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने बताया कि पिछले दिनों के मुकाबले गुरुवार की सुबह ज्यादा सुहावनी रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हुई, लेकिन बादलों की मौजूदगी की वजह से गर्मी का असर पहले जैसा नहीं रहा।

36 डिग्री तक जा सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि शाम के समय 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 नौतपा में पहली बार राहत जैसा एहसास

नौतपा शुरू होने के बाद से लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा था। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिल रहा था। लेकिन गुरुवार को मौसम में आए बदलाव ने लोगों को कुछ राहत दी। सुबह और शाम के समय गर्मी का असर कम महसूस हुआ।

Image Source Here...

शुक्रवार से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आंधी के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके चलते तापमान में और गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और हवा के बदले रुख का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है।

डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। तेज धूप के बाद अचानक मौसम बदलने से वायरल बुखार, सर्दी और खांसी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:08
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।