-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। सिंगर निशा
गोरखपुर में एक शादी समारोह के लाइव परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थीं। तभी एंकर
ने उनके रेट को लेकर कमेंट कर दिया। इसके बाद निशा गुस्से में स्टेज पर आईं। लाइव
शो में एंकर को सैंडल मारा।
इस दौरान एंकर
गोलू राजा उर्फ मुकेश राय भी सिंगर को मारने के लिए दौड़े। वहां मौजूद लोगों ने
बीच-बचाव करके दोनों को शांत कराया। घटना 21 फरवरी (शनिवार)
की रेलवे ऑफिसर्स क्लब में बहुभोज कार्यक्रम की है। इसका वीडियो भी सामने आया था।
सिंगर निशा ने
मंगलवार को गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी से इसकी शिकायत की। उन्होंने एंकर
पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। एसपी ने मामले के जांच
के आदेश दिए हैं।
निशा उपाध्याय
ने कहा- गोरखपुर में 21 फरवरी को
ग्रिजेश शुक्ला जी के यहां उनकी बेटी का बहुभूज कार्यक्रम था। वहां अन्य कलाकार भी
आए थे। आरा जिले का रहने वाला मुकेश राय स्टेज संचालन कर रहा था। उसने स्टेज पर
अश्लील शब्द बोलने शुरू कर दिए, तब मुझे गुस्सा
आया।
अभी मैं एसपी
सिटी सर के यहां आई हूं। मुझे विश्वास है की पुलिस मेरी मदद करेगी। मुझे लगातार
धमकी भी दी जा रही है। मरवा देंगे, मर्डर करवा
देंगे, औकात दिखा देंगे।
निशा उपाध्याय
ने बताया- उससे पहले से
मेरी जान पहचान थी। आए दिन प्रोग्राम में मंच पर मुलाकात हो जाती थी। कई बार उसे
ऐसा दूसरों के साथ करते देखा है। एक-दो बार ऐसा भी हुआ है कि मैं मंच पर नहीं थी, लेकिन मेरी बॉडी, मेरी शादी, मेरी गायकी को लेकर उसने टिप्पणी की थी।
पता नहीं उसको हमसे क्या दिक्कत है, जो मेरे साथ ऐसा बार-बार कर रहा। मैं यही चाहती हूं कि बाबा गोरखनाथ की धरती पर, योगी की के शासन में मैं चाहती हूं कि पुलिस मेरी पूरी हेल्प करें।