Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Woman, arreste • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

घर के बाहर सो रही महिला से छेड़खानी, शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने दबोचा, आरोपी अरेस्ट

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में कमरे के बाहर सो रही महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधी रात महिला को अकेला देख पड़ोस में रहने वाला युवक दबे पांव उसके पास पहुंचा और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करने की कोशिश करने लगा।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र का है।

Image Source Here...

पुलिस के अनुसार संतकबीरनगर जिले के मेहदावल की रहने वाली महिला में चिलुआताल थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहती हैं। वह मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती हैं। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नौ जून की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे के बाहर सो रही थी। आरोप है कि रात करीब तीन बजे पड़ोस में किराए पर रहने वाला योगेंद्र उनके पास पहुंचा और छेड़खानी करने लगा।

नींद खुली तो सहमी महिला

इतने में महिला की नींद खुल गई। युवक को देखकर वह बहुत ज्यादा डर गई। उसने जोर- जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला से लोगों को पूरी बात बताई। जिसके बाद सभी ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

लखीमपुर खीरी का रहने वाला है आरोपी

मौके से पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक मूल रूप से लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला है। शहर में रहकर मजदूरी करता है।

पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:38
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब