Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Women, cylinder 12-Mar-2026 04:52 PM

सिलेंडर के लिए घूंघट-हिजाब में एजेंसी पहुंची महिलाएं, गैस खत्म होने की वजह से चूल्हा नहीं जल पा रहा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि जो महिलाएं जल्दी घर से बाहर नहीं निकलती थीं, उन्हें भी मजबूरी में पहली बार ऐसे गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। गुरुवार को गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में महिलाएं घूंघट और हिजाब पहनकर लाइन में खड़ी नजर आईं। उनमें से कई ने रोजा भी रखा हुआ था। परिवार के पुरुषों के बाहर रहने की वजह से उन्हें खुद मोर्चा संभालना पड़ा है। महिलाओं का आरोप है कि एजेंसी पर आए कुछ लोगों को डायरेक्ट सिलेंडर दे दिया जा रहा है। जबकि हमें कई दिनों से दौड़ाया जा रहा है। इस बात उन्होंने नाराजगी भी जताई।

Image Source Here...

खाना बनाने में हो रही दिक्कत

सिलेंडर पाने की होड़ में महिलाएं सुबह 4-5 बजे से ही अपनी पर्ची लेकर लाइन में लग गई थीं। उनका कहना है कि घर में गैस खत्म होने की वजह से चूल्हा नहीं जल पा रहा है। खाना बनाने के लिए भरी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। बच्चे छोटे हैं, इसलिए वे खुद एजेंसी आने को मजबूर हुईं।

Image Source Here...

एजेंसी के बाहर लंबी लाइन लगी

इनमें से कई ऐसी महिलाएं थीं, जो पहली बार किसी काम के लिए इस तरह बाहर निकली थीं क्योंकि पहले सिलेंडर घर तक पहुंच जाता था। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि देखते ही देखते एजेंसी के बाहर लंबी कतार लग गई।

Image Source Here...

बाहर रहकर काम करते पुरुष

लाइन में लगी महिलाओं ने बताया कि घर के पुरुष बाहर रहकर काम करते हैं। इसलिए उन्हें खुद मोर्चा संभालना पड़ा। एक महिला ने कहा- मैं अपने ससुराल कभी ऐसे बाहर नहीं निकली। बच्चों के खाने के लिए पहली बार हमें इस तरह सुबह-सुबह लाइन में लगना पड़ा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×