Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Janta Darshan 16-Jan-2026 07:47 AM

बार-बार आने की नौबत न आए:गोरखपुर में जनता दर्शन में योगी ने 200 लोगों की समस्या सुनी; समाधान का भरोसा दिया

चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्या सुनी और उन्हें समाधान का भरोसा दिया। कुछ लोग एक से अधिक बार वहं पहुंचे थे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी को यहां बार-बार आने की नौबत नहीं आनी चाहिए। प्राथमिकता पर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में सुबह से ही फरियादी पहुंचे थे। उन्हें कुर्सियों पर बैठाया गया था। कुछ देर बाद सीएम सभागार में आए और बारी-बारी से सभी के पास पहुंचे और उनकी समस्या जानी। सीएम ने उनसे आवेदन पत्र लिया, उसे पढ़ा और समस्या के बारे में पूछा। उसके बाद पास खड़े अधिकारियों की ओर आवेदन बढ़ाते हुए उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सीएम ने दिया विवाह कराने का निर्देश

एक महिला जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंची थी। उसने बेटी के विवाह में मदद की गुहार लगाई। कमिश्नर को आवेदन पत्र सौंपते हुए सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बेटी की शादी कराई जाए। सीएम के सामने कई लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस्टीमेट बनवाकर आर्थिक मदद दिलाई जाए। सीएम ने लोगों से कहा कि वे बेफिक्र रहें, इलाज में सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जाएगी।

सीएम बोले-पैसे लेकर पट्टा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें

 सीएम ने जमीन से जुड़े विवादों को जल्द से जल्द हल कराने का निर्देश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे को लेकर रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि जहां पैसा लेकर पट्टा करने की शिकायत का रही है, वहां जांच कर सख्त कार्रवाई करें। एक महिला बैनामा से अधिक जमीन कब्जा करने की शिकायत की। सीएम ने अधिकारियों से इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एक महिला ने कहा उत्पीड़न की शिकायत की। सीएम ने इस मामले में कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×