Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, flower 03-Mar-2026 03:37 PM

योगी का सवा क्विंटल फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत, सीएम के रास्ते में गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई, होलिका दहन उत्सव में शामिल

रूरल न्यूज नेटवर्क। सीएम योगी सोमवार को होलिका दहन उत्सव में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। पांडेयहाता में होने वाले कार्यक्रम में योगी का सवा क्विंटल फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। सीएम के रास्ते में गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई गईं। सीएम योगी ने भक्त प्रह्लाद और होलिका की आरती उतारी।

  1. Image Source Here...

इसके बाद योगी ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। कहा- रवि किशन तो कहीं भी नाच-गाकर पैसा कमा सकते हैं। लेकिन कालीबाड़ी वाले बाबा कहां से कमाएंगे? जब व्यापार होगा, तभी उनकी आय होगी। पहले दूर-दूर से लोग आते थे। लेकिन सब गालियां सकरी हो गईं तो व्यापार कम हो गया। विकास नीचे से ऊपर जाता है।

  1. Image Source Here...

इससे पहले सांसद रवि किशन ने कहा- हमारे सीएम जापान और सिंगापुर से डेढ़ लाख करोड़ लेकर आए हैं। हम डीजे वाले से कहेंगे कि अब तो सिर्फ रंग बरसे भीगे चुनर वाली गाना ही बजेगा। लौंग इलाइची का बीड़ा लगाना। कब बजाइएबे रे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×