BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, arreste • गोरखपुर / चरगांवा • 21-04-2026

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर ट्रेन पर की पत्थरबाजी, युवक गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी को एक अहम सफलता मिली है। रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 20 अप्रैल को जीआरपी थाना गोरखपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गोरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पूर्वी छोर से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान मासूम अली (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कुशीनगर जिले के पड़रौना थाना क्षेत्र के पिपरा मजरा बसहिया गांव का निवासी है। रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की अलग अलग धाराओं में आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना गोरखपुर में मुकदमा दर्ज है।

Image Source Here...

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ के दौरान मासूम अली ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले वह शराब के नशे में था और उसी हालत में उसने चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने माना कि उसकी इस हरकत से यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। आरोपी ने पुलिस से सामने कबूलनामा में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात भी कही है। रेलवे पुलिस ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे समय रहते कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:10
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।