आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
गगहा
/ इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के...
सन्देश :
gorakhpur, cm yogi, electric
गोरखपुर / गगहा
05-Jun-2026 04:16 PM
इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान उतरा करंट, 8वीं क्लास के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम
रूरल न्यूज नेटवर्क।गगहा थाना
क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान गांव निवासी प्रमोद यादव परिवार के साथ यशोदरा कुंज
स्थित अपने मकान में रहते हैं। सुबह करीब 10 बजे घर के ग्राउंड फ्लोर पर
इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी।इसी दौरान उनका
बेटा प्रांजल यादव चार्जिंग व्यवस्था के संपर्क में आ गया। करंट का झटका इतना तेज
था कि वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।
Image Source Here...
बताया जा रहा है कि घटना के
समय प्रांजल की मां तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर थीं। चीख-पुकार और आसपास के
लोगों के शोर मचाने पर वह नीचे पहुंचीं तो बेटे को अचेत अवस्था में पड़ा देखा।
सूचना मिलने पर पिता भी तत्काल घर पहुंचे।
Image Source Here...
परिजन आनन-फानन में प्रांजल
को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों
ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया
गया। घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों और परिचितों का घर पर तांता लगा रहा।
पिता प्रमोद यादव ठेकेदारी
का काम करते हैं। वह काम के सिलसिले में छत्तीसगढ़ जा रहे थे। तभी बेटे
को करंट लगने की खबर मिली। वह भागते हुए घर वापस आए।
जूडो-कराटे में भी था अव्वल
परिजनों और ग्रामीणों ने
बताया कि प्रांजल पढ़ाई में बेहद मेधावी छात्र था। 8वीं क्लास में
पढ़ता था। वह जूडो-कराटे का अच्छा खिलाड़ी भी था और विभिन्न प्रतियोगिताओं में
हिस्सा ले चुका था। कम उम्र में उसकी प्रतिभा और अनुशासन की क्षेत्र में चर्चा
रहती थी।
अचानक हुए इस हादसे ने
परिवार ही नहीं, पूरे गांव और परिचितों को हैरान कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि होनहार बेटे की असमय मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं।
बड़ी बेटी की हो चुकी है मौत
पिता प्रमोद यादव ने
बताया कि बड़ी बेटी की एक हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। अब हमलोगों का सहारा
बेटा भी इस दुनिया में नहीं रहा। अब हमलोगों को कौन सहारा देगा।