BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, roadways, trailer • गोरखपुर / गगहा • 10-04-2026

रोडवेज की बस को ट्रेलर ने मारी ठोकर, बस का पिछला व ट्रेलर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, यात्री सुरक्षित

रूरल न्यूज नेटवर्क, गगहा। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गया। घटना उस वक्त हुआ अब रोडवस बस सड़क किनारे सवारी उतार रही थी। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

टक्कर लगते ही बस के अंदर बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोग घबराकर अपनी सीटों से उठ गए। आसपास मौजूद लोग भी मौके पर बड़ी संख्या में जुट गए और हालात को संभालने में मदद करने लगे।

Image Source Here...

यह घटना गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बस सवारियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रेलर के आगे का हिस्सा भी टूट गया।

इस हादसे में राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। बस में कुल 38 यात्री सवार थे। अगर टक्कर और तेज होती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद बस के परिचालक अखिलेश कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित लोगों को थाने बुलाया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की।परिचालक के अनुसार, बस गोरखपुर डिपो की थी और बड़हलगंज की ओर से आ रही थी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:12
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।