गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, woman, walk
•
गोरखपुर / गगहा
• 02-04-2026
छत पर टहल रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर का दोस्त है आरोपी, केस दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क। देवर के दोस्त
ने बुधवार शाम 5 बजे को भाभी की हत्या कर दी। वह अपने घर की छत पर टहल रही
थी। बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते आरोपी छत पर चढ़ा और चाकू से गला रेता दिया। वारदात को
पड़ोसियों ने देखा तो चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आरोपी फरार हो गया।चीख-पुकार सुनकर देवर छत पर पहुंचा। आनन-फानन
में भाभी को हॉस्पिटल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए
परिजनों ने शव को हॉस्पिटल के बाहर रखकर हंगामा कर दिया। आरोपी की तत्काल
गिरफ्तारी का मांग करने लगे।
Image Source Here...
मौके पर पहुंची
पुलिस ने उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए
भेजा गया। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला गगहा थाना
क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार की है।
Image Source Here...
4 साल पहले हुई थी शादी, पति दुबई में है
गजपुर के कटरा
बाजार में प्रकाश गौतम (58) का एक मंजिला मकान है। घर में दो बेटों उपेंद्र (30),
जितेंद्र (26)
और बड़ी बहू
खुशबू (28) के साथ रहते
हैं। चार साल पहले बांसगांव थाना के लाहीडाड़ी की खुशबू की शादी उपेंद्र से हुई
थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। उपेंद्र पिछले महीने छह मार्च को ही नौकरी के
सिलसिले में दुबई गया था।
घर में सिर्फ
खुशबू, उसके ससुर
प्रकाश और देवर जितेंद्र रहते थे। परिवार में और कोई नहीं है। खुशबू के ससुर
प्रकाश ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहू खुशबू शाम को
घर की छत पर टहल रही थी।
इसी बीच घर के
बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से आरोपी सीताराम (28) छत पर चढ़ गया। वह खुशबू के
देवर जितेंद्र का दोस्त है। खुशबू कुछ समझ पाती, इससे पहले उसने चाकू से
उसका गला रेत दिया और फरार हो गया। आसपास के लोग अपने छत से यह देख कर चिल्लाएं।
तुरंत इसकी सूचना ससुर और देवर को दी।
जानकारी मिलते
ही दोनों घबरा कर छत पर भागे और देखा कि खुशबू खून से सनी हुई गिरी पड़ी है। देखते
ही वे लोग चिल्ला उठे। इतने देर में आसपास के लोग भी जुट गए। आनन-फानन खुशबू को
गगहा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
परिजनों ने तत्काल इसकी
सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को
कहा। उसी समय परिजन विरोध करने लगे। मांग की कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता
है, तब तक शव का
पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे।
बहुत देर तक
समझाने और सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद वे लोग माने। उसके
बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Share On :
×
12:53
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।