Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, vehicle 28-May-2026 02:45 PM

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रूरल न्यूज नेटवर्क गगहा थाना क्षेत्र के हाटाबाजार स्थित बड़गो मोड़ के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एम्बुलेंस से सीएचसी गगहा ले गई।

Image Source Here...

मृतक की पहचान गोला तहसील के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खखाईजखोर निवासी 30 वर्षीय सूरज गौड़ के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब सूरज गौड़ किसी काम से हाटा बाजार आया था और बड़गो मोड़ के पास सड़क के बाईं लेन पर पैदल चल रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

मृतक के पिता राजेश गौड़ ने गगहा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि टक्कर लगने से उनके बेटे सूरज गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और एम्बुलेंस 108 की सहायता से शव को सीएचसी गगहा पहुंचाया गया।

गगहा पुलिस ने राजेश गौड़ की तहरीर पर अज्ञात चार पहिया वाहन और उसके अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 281 और 106(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि यह घटना करीब साढ़े आठ बजे बड़गो मोड़ के पास सड़क हुई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×