Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, BJP, public, attacker गोरखपुर / गगहा 04-Feb-2026 12:54 PM

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम गोली मारी, 4 हमलावरों की तलाश

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में भाजपा नेता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

Image Source Here...

यह घटना मंगलवार रात गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव की है। भाजपा नेता आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। इस मामले में चार युवकों की तलाश की जा रही है। वह हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं और एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं।

Image Source Here...

भैंसहा गांव के रहने वाले राधा मोहन सिंह हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह लीलावती सिंह स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। हियुवा से जुड़े होने के साथ ही वह भाजपा में भी सक्रिय रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में गिने जाने वाले राधा मोहन सिंह के परिवार में पिता, पत्नी, एक छोटा भाई के अलावा बेटा और दो बेटियां हैं।

परिजन के अनुसार, मंगलवार को वह आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 8.45 बजे वह घर लौट रहे थे। बताया जा रहा कि रास्ते में कैथवलिया बंधे का इलाका सुनसान और अंधेरा रहता है। हमला घात लगातार इसी इलाके में पहले से मौजूद थे। जैसे ही वह पहुंचे, बदमाशों ने हमला कर दिया। गोली उनकी पीठ में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। उधर, बदमाश गोली मारने के बाद फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े पहुंचे। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको तत्काल अस्पताल पहुंचवाया।

अस्पताल पहुंचे काफी संख्या में लोग

 भाजपा नेता को गोली मारने की खबर सुनने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। उधर, डॉक्टर्स ने घायल की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा।

गांव की पुरानी रंजिश को देखते हुए पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता पर हमला पुरानी रंजिश हो सकती है। 2023 में कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गांव के कुछ युवकों पर केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों को जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद युवकों और उनके बीच दुश्मनी बढ़ गई थी।

चार हमलावरों में मारी थी गोली, दो का बताया नाम

पुलिस पूछताछ में बीजेपी नेता ने पुरानी रंजिश में चार युवकों पर इस वारदात में शामिल होने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने दो हमलावरों को पहचाने की बात कही है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×