BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / गगहा • 02-08-2026

चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, बाइक व 10 हजार रुपये समेत एक आरोपी धराया

चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, बाइक व 10 हजार रुपये समेत एक आरोपी धराया

गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और छीनी गई सोने की चेन को बेचकर प्राप्त 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी 
...

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में गगहा थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 372/2026 में वांछित अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र राजू प्रसाद निवासी ग्राम कोहड़ा बुजुर्ग, थाना गोला को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इस्तेमाल की गई दो पहिया वाहन और चेन बेचकर हासिल की गई रकम बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

गौरतलब है कि 31 जुलाई 2026 को वादी की माता सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:42
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।