डेमुसा के बच्चों ने बढ़ाया गोरखपुर का मान: राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिली सफलता, राज्यपाल और रक्षा मंत्री ने सराहा
गगहा मेहंदिया। ब्लूमिग फ्लावर
अकादमी, डेमुसा के
बच्चों ने दिल्ली
में आयोजित राष्ट्रीय
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्वांचल
के फरुआही नृत्य
में तीसरा स्थान
प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि से
गोरखपुर जिले की बांसगांव तहसील के
डेमुसा गांव का नाम रोशन
हुआ। बच्चों को
उत्तर प्रदेश की
राज्यपाल आनंदी बेन
पटेल और रक्षा
मंत्री राजनाथ सिंह
ने सराहा।
इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में
गुजरात के गरबा नृत्य को
प्रथम स्थान मिला,
जबकि पंजाब के
भांगड़ा को दूसरा
स्थान प्राप्त हुआ।
ब्लूमिग फ्लावर अकादमी
के बच्चों ने
'अवध के ललना'
गीत के बोल पर अपनी
प्रस्तुति दी थी,
जिसने दर्शकों और
निर्णायकों को प्रभावित
किया।
केंद्रीय खेल मंत्री
मनसुख मंडाविया ने
ब्लूमिग फ्लावर अकादमी
के कोच संदीप
यादव और सभी बच्चों को
उनकी शानदार प्रस्तुति
के लिए पुरस्कृत
किया। राज्यपाल और
रक्षा मंत्री ने
भी बच्चों की
इस सफलता पर
उन्हें धन्यवाद दिया।
Image Source Here...
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले
बच्चों में सत्यम,
शिवम, अंकुश, स्मित,
यथार्थ, कौशल, डिसिजन
और आनंद शामिल
थे। इन सभी ने अपनी
प्रतिभा का प्रदर्शन
किया।
बच्चों की इस
जीत पर ब्लूमिग
फ्लावर अकादमी के
प्रबंधक रविंद्र कुमार
प्रजापति, प्रधानाचार्या सरोज प्रजापति
सहित क्षेत्र के
हलचल सिंह, बृजेश
सिंह, रिंकू सिंह,
इंद्रजीत और प्रदीप
गौड़ समेत सैकड़ों
लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य
की कामना की।