BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / गगहा • 18-09-2026

गोरखपुर के गगहा में अस्थौला नाला पुलिया में मिला युवक का शव

हाटा बाजार (गोरखपुर) : गगहा क्षेत्र के अस्थौला गांव में मझगांवा-नर्रे मार्ग पर स्थित अस्थौला नाला पुलिया में शुक्रवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अस्थौला निवासी 35 वर्षीय अजय उर्फ भुन्नुर पुत्र जगदीश के रूप में हुई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पुलिया के पास नाले में युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद गगहा पुलिस और डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता जगदीश ने बताया कि अजय गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। वह प्लंबर का काम करता था। शुक्रवार सुबह उसका शव अस्थौला नाला पुलिया में मिला। जगदीश के अनुसार अजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चार बहनों की शादी हो चुकी है। अजय शादीशुदा था और उसका छह वर्षीय बेटा है। पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, इस संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:50
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।