Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, FIR, accused, BJP 05-Feb-2026 05:37 PM

भाजपा नेता पर हमला करने वाले 6 आरोपियों पर एफआईआर, बाइक सवार बदमाशों ने मारी थी गोली, एक नामजद आरोपी समेत तीन अन्य हिरासत में

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के भैसहा गांव निवासी भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को मंगलवार की रात गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक नामजद आरोपी समेत तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिरासत में लिए गए आरोपियों में एक सपा का पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है, जिससे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम संग दोबारा घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किया है।

Image Source Here...

इस मामले में गगहा थाने की पुलिस ने भैंसहा बुजुर्ग के अनुज साहनी उर्फ गुल्ली, अभिषेक पासवान, मनीष यादव, ऋषिकेश यादव, दो बाइक सवार और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

भाजपा नेता का मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ऑपरेशन कर उनकी पीठ में फंसी गोली डॉक्टरों ने निकाल दी। भाजपा नेता से मिलने के लिए पूरे दिन मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भीड़ लगी रही।

Image Source Here...

हमलावरों ने पीठ में मारी थी गोली

गगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात 8:45 बजे लीलावती सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े राधामोहन सिंह पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में एक गोली उनकी पीठ में जा लगी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी दक्षिणी समेत अन्य अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए थे। देर रात पुलिस ने बीजेपी नेता की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले अनुज साहनी उर्फ गुल्ली, अभिषेक पासवान, मनीष यादव और ऋषिकेश यादव के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी थी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×