Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, january, gagha, news, dukan, hardwear गोरखपुर / गगहा 05-Jan-2026 10:27 AM

आग से जली हार्डवेयर की दुकान:गगहा विकास खण्ड के रकहट चौराहे पर हुई घटना

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र स्थित रकहट चौराहे पर रविवार रात एक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक प्रवीण पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।

स्थानीय निवासी प्रवीण उर्फ बंटी की यह दुकान रकहट चौराहे पर स्थित है। रात करीब ग्यारह बजे दुकान से धुआं उठता देख किसी ने दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

आग से दुकान का अधिकांश सामान जल गया। मौके पर 112 पुलिस भी पहुंची थी। प्रवीण पांडेय ने आरोप लगाया है कि करीब दो वर्ष पहले भी किसी ने उनकी दुकान में आग लगाई थी।पुलिस अब चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×