जमीनी विवाद को लेकर पति-पत्नी को पीटकर किया घायल, तहरीर दी
रूरल न्यूज नेटवर्क।गगहा थाना क्षेत्र के छपरा गांव में मंगलवार रात जमीनी
विवाद को लेकर पति-पत्नी को पीटकर घायल कर दिया गया। घटना रात करीब 9 बजे असवनपार चौकी अंतर्गत हुई।जानकारी के अनुसार, छपरा गांव निवासी वेद प्रकाश यादव के मकान का
निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अनुप यादव को पता चला कि यह निर्माण उनके
हिस्से की जमीन पर किया जा रहा है, जिसके बाद वह इसे
रोकने के लिए पहुंचे।
Image Source Here...
वहां अनुप यादव और उनकी पत्नी सोनरा देवी पर
गांव के चार लोगों ने हमला कर दिया। इस मारपीट में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए।घटना की सूचना तत्काल रात्रि में पीआरबी (पुलिस
रिस्पांस व्हीकल) को दी गई। बुधवार को अनुप यादव की पत्नी ने गगहा थाने पहुंचकर
तहरीर दी और उचित कार्रवाई की मांग की।इस संबंध में
असवनपार चौकी इंचार्ज दयाशंकर यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है। तहरीर
के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।